पाकिस्तानी फूड के शौकीन हैं MS Dhoni, CSK कप्तान ने खुद किया खुलासा- Video

By Kusum | Dec 29, 2023

एमएस धोनी के फैंस इन दिनों सिर्फ आईपीएल 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ने पहले ही आईपीएल के आगाममी सीजन में अपनी उपस्थिति को स्पष्ट कर दिया है। इस बीच एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक शख्स को सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं। 

वीडियो में आप देखेंगे कि धोनी किसी को सुझाव देते हुए कह रहे हैं कि, तुम्हें एक बार खाने के लिए पाकिस्तान जाना चाहिए। सुझाव देने के बाद धोनी सामने खड़े शख्स की प्रतिक्रिया देखकर मुस्कुरा रहे हैं। हालांकि, धोनी किससे बात कर रहे हैं ये नजर नहीं आ रहा है। लेकिन उस शख्स ने धोनी से कहा कि मैं पाकिस्तान नहीं जा रहा हूं, भले ही आप मुझे अच्छे खाने का सुझाव देते हैं। मुझे खाना पसंद भी है, लेकिन मैं वहां नहीं जाउंगा। 

भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक संबंध हमेशा से ही अच्छे नहीं रहे हैं। यही कारण है कि वायरल वीडियो में फैन या व्यक्ति धोनी के सुझाव को पूरी तरह से नकारता नजर आ रहा है। वहीं, धोनी को अगर पाकिस्तान का खाना पसंद है, तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई