IPL 2023 CSK | MS Dhoni ही होंगे Chennai Super Kings के कप्तान, सीईओ काशी विश्वनाथन ने किया कंफर्म

By रेनू तिवारी | Sep 04, 2022

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर हैं। सिएसकीयन अपना दिल धाम ले क्योंकि खबरें आ रही है कि सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही होंगे। पिछले सीजन में सीरीज शुरू होने के कुछ ही दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। धोनी ने अपनी जगह रवींद्र जडेजा को चुना था। रवींद्र जडेजा बतौर कप्तान सफल नहीं हुए, चेन्नई सुपर किंग्स लगातार मैच हारती रही और प्वाइंट टेबल में नीचे पहुंच गयी।

महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय मंच हो या फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट, एमएस ने एक कप्तान के रूप में अपने अच्छे काम से मुहर लगा दी है, जिसके कारण उन्हें भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों की वर्तमान फसल सहित क्रिकेट बिरादरी के बीच बड़े पैमाने पर प्रशंसा प्राप्त है।

41 वर्षीय विकेटकीपर आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व कर रहे हैं। और उन्होंने चार मौकों पर जीत का स्वाद चखा है। धोनी को फ्रैंचाइज़ी का पर्यायवाची करार दिया गया है और यहां तक ​​कि सीएसके के सीईओ ने भी इस तथ्य को स्वीकार किया था कि चेन्नई सुपर किंग्स का मतलब एमएस धोनी है।

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान