एमयूडीए मामला: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के साले लोकायुक्त पुलिस के समक्ष पेश हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2024

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के साले मल्लिकार्जुन स्वामी ने लोकायुक्त पुलिस के समक्ष गवाही दी। लोकायुक्त पुलिस कथित मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) स्थल आवंटन घोटाले की जांच कर रही है।

लोकायुक्त पुलिस द्वारा दर्ज एमयूडीए मामले में तीसरे आरोपी मल्लिकार्जुन स्वामी से पहले भी पूछताछ की जा चुकी है। एमयूडीए मामले में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उनकी पत्नी पार्वती बी एम भी आरोपी हैं। जांच दल ने उनसे भी पूछताछ की। लोकायुक्त पुलिस सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा की शिकायत के बाद पार्वती को मैसूरु के पॉश इलाके में 14 एमयूडीए स्थलों के आवंटन की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

महिला पहलवान यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला

Allahabad High Court ने यूपी पुलिस को लगाई फटकार, दिए कड़े निर्देश

Sant Kabir Nagar में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

Hamirpur में गलघोटू बीमारी से बचाव के लिए 12,000 पशुओं का टीकाकरण किया गया