MUDA Case: सिद्धारमैया ने अटकलों को किया खारिज, बोले- विपक्ष के झूठे आरोप पर इस्तीफा नहीं दूंगा

By अंकित सिंह | Oct 05, 2024

मुडा मामले को लेकर कर्नाटक में राजनीतिक हलचल तेज है। विपक्ष कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा मांग रहा है। इन सबके बीच सिद्धारमैया ने एक बार फिर से दोहरा दिया है कि वह विपक्षी दलों के झूठे आरोपों' के आधार पर अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि वह राज्य की जनता के सामने वास्तविक स्थिति रखेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यदि विपक्षी दल झूठे आरोपों के आधार पर मेरा इस्तीफा मांगते हैं, तो क्या मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए? हम झूठे आरोपों का जवाब देंगे। हम लोगों को सच बताएंगे। 

इसे भी पढ़ें: MUDA Case: CM सिद्धारमैया के खिलाफ केस पर भड़की कांग्रेस, कहा- प्रतिशोध की राजनीति कर रही भाजपा

लोकायुक्त अधिकारियों ने शुक्रवार को 14 एमयूडीए भूखंडों का निरीक्षण किया, जिन्हें मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती बी एम को कथित तौर पर अवैध रूप से आवंटित किया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ उन्होंने भूखंडों की माप ली। एमयूडीए मामले में शिकायतकर्ताओं में से एक सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा भी उपस्थित थे क्योंकि उन्हें भी लोकायुक्त ने बुलाया था। कृष्णा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे आज लोकायुक्त ने 14 भूखंडों के निरीक्षण के लिए बुलाया था।’’ 

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow