MUDA Case: पूछताछ का सामना करेंगे सिद्धारमैया, लोकायुक्त पुलिस के सामने बुधवार को होंगे पेश

By अंकित सिंह | Nov 05, 2024

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मुडा मामले को लेकर मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। उन्हें लोकायुक्त पुलिस का समन भी मिला है। इन सबके बीच सिद्धारमैया ने कहा कि वह MUDA साइट आवंटन मामले में पूछताछ के लिए जारी किए गए समन के जवाब में बुधवार को मैसूर में लोकायुक्त पुलिस के सामने पेश होंगे। सिद्धारमैया ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा कि मैं कल सुबह 10 बजे जा रहा हूं। लोकायुक्त पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में सीएम को आरोपी नंबर 1 के रूप में नामित किया गया है, उन पर मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) द्वारा उनकी पत्नी पार्वती बीएम को 14 साइटों के आवंटन में अवैधताओं के आरोप का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: Waqf land dispute: सीएम सिद्धारमैया का आदेश, किसानों को दिए गए नोटिस लिए जाएंगे वापस

मुख्यमंत्री एमयूडीए द्वारा उनकी पत्नी को 14 स्थलों के आवंटन में अनियमितताओं के आरोपों का सामना कर रहे हैं। सिद्धरमैया, उनकी पत्नी, स्वामी और देवराजू (जिनसे स्वामी ने जमीन खरीदकर पार्वती को उपहार में दी थी) तथा अन्य का नाम मैसुरु स्थित लोकायुक्त पुलिस द्वारा 27 सितंबर को दर्ज की गई प्राथमिकी में शामिल है। स्वामी और देवराजू ने लोकायुक्त पुलिस के समक्ष भी गवाही दी है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मंगलवार को आरटीआई (सूचना का अधिकार) कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा द्वारा दायर उस रिट याचिका पर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया एवं अन्य को नोटिस जारी किया, जिसमें मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) द्वारा जमीन आवंटन करने संबंधी मामले को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को स्थानांतरित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर