ट्रम्प के दामाद कश्नर के विदेशों में कारोबारी संबंधों की जांच जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2018

वाशिंगटन। विशेष वकील रॉबर्ट मूलर अमेरिका में नयी सरकार के गठन के दौरान अपनी कंपनी के लिए रूस से इतर विदेशी निवेशकों से वित्त हासिल करने की जैरेड कश्नर की कोशिशों की जांच कर रहे हैं। विदेशी निवेशकों में एक चीनी कंपनी शामिल थी। ऐसा समझा जाता है कि जांच का दायरा पहले केवल डोनाल्ड ट्रम्प के सलाहकार एवं दामाद कश्नर के रूस के साथ संबंधों तक ही सीमित था। यह जांच चुनाव अभियान के आंकड़े के विश्लेषण एवं पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फिन के साथ कश्नर के संबंधों से जुड़ी थी।

सीएनएन की खबर के अनुसार मूलर की टीम सरकार के गठन के दौरान कश्नर की बात कर रही है जो वित्तीय झटकों का सामना करने के बाद कश्नर की कंपनी से जुड़े 666 फिफ्थ अवेन्यू कार्यालय इमारत के लिए वित्तपोषण हासिल करने से संबंधित है। कश्नर के पिता ने रियल इस्टेट डेवलपर एवं ऋणदाता कंपनी की स्थापना की थी। कश्नर ने नयी सरकार की टीम के विदेशी सरकारों के साथ संबंधों में अहम भूमिका निभायी थी और ऐसे संकेत हैं कि उन्होंने 15 से ज्यादा देशों में 50 से ज्यादा लोगों से उस दौरान बातचीत की।

प्रमुख खबरें

Vijay की TVK का सनसनीखेज दावा, मिला था CM Post और 50% सीटों का ऑफर, किसने चली ये चाल?

पत्नी को टिकट या पति को मिलेगा राज्य का प्रभार, बंगाल चुनाव को लेकर बीजेपी खेलेगी गांधी पर बड़ा दांव?

Rajya Sabha सांसदों की विदाई पर बोले PM Modi, राजनीति में कोई Full Stop नहीं होता

राजनीति में पूर्ण विराम नहीं होता, राज्यसभा सदस्यों की विदाई पर PM Modi का प्रेरक संबोधन