मुहर्रम: शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर लोगों को पानी पिलाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2025

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुहर्रम की परंपरा के तहत जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध लाल चौक पर लोगों को बृहस्पतिवार को पानी पिलाया। कश्मीर के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आए चौहान ने शहर के वाणिज्यिक केन्द्र लाल चौक पर राहगीरों को पानी वितरित किया।

चौहान ने समाज के वंचित वर्गों के लिए केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में करीब पांच लाख लोग ऐसे हैं, जिनके पास पक्का घर नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन सभी को पक्का घर मिलेगा। चौहान ने कहा कि सरकार का मिशन महिलाओं को सशक्त और उन्हें लखपति दीदी बनाना है।

प्रमुख खबरें

Dr Manmohan Singh Birth Anniversary: विरोधी भी थे मनमोहन सिंह के सरल स्वभाव के कायल, बिना चुनाव लड़े बने थे PM

Kriti Sanon ने महिलाओं के खिलाफ नफरत पर उठाई आवाज, बोलीं- मर्दों को सिखाएं...

कश्मीर पर आई बात तो भारत ने हिला डाले 57 मुस्लिम देश! PoK पर भी दे दिया अल्टीमेटम

Super El Nino से दुनियाभर में 4.51 लाख मौतों की आशंका, सह-लेखिका ने समझाई शोध की कार्यप्रणाली