China से लौटते ही मुइज्जू ने दे दिया बड़ा बयान, मालदीव पर बड़े एक्शन की तैयारी में भारत!

By अभिनय आकाश | Jan 12, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप की यात्रा और मालदीव के मंत्रियों की विवादित टिप्पणियों के अरब सागर में स्थित 36 द्वीपों वाला ये केंद्र शासित प्रदेश दुनियाभर में सुर्खियों में आ गया है। लक्षद्वीप में पर्यटन विकास के लिए नई योजनाओं पर काम शुरू भी हो गया है। सरकार का सबसे ज्यादा जोर टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर पर है। इसके लिए सरकार ने प्लान भी तैयार किया है। इसके तहत अगले पांच साल में लक्षद्वीप में टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए 6 हजार करोड़ रुपए खर्च करने की योजना है। लक्षद्वीप की प्राकृतिक खूबसूरती का पूरा देश कायल हो चुका है और मालदीव इससे जल रहा है। 

साथ ही बढ़ते पर्यटकों की संख्या को देखते हुए बड़ा एयरपोर्ट विकसित किया जाएगा। अभी सबसे ज्यादा फोकस मिनिकाय द्वीप को विकसित करने पर है और यहीं पर एयरपोर्ट बनाने की तैयारी है। साथ ही दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू से कनेक्टिंग फ्लाइट की तैयारी भी की जा रही है। 

360 से ज्यादा लगून विला विकसित किया जा रहा

सरकार लक्षद्वीप में 360 से ज्यादा लगून विला विकसित कर रही है। लक्षद्वीप प्रशासन ने केंद्र सरकार से एक और पानी के जहाज की मांग की है। साथ ही कोच्चि के अलावा केरल के बेपोर पोर्ट और कर्नाटक के मैंगलोर पोर्ट से भी कनेक्टिविटी की मांग की जा रही है। स्कूबाडाइविंग के अलावा लक्षद्वीप के बीच लोगों को बहुत भा रहे हैं और लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: हमें अंतरिक्ष में मानव उपस्थिति सुनिश्चित करनी चाहिए, PM मोदी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को ISRO चीफ ने किया साझा

चीन से लौट कर मोइज्जू ने क्या कहा?  

भारत से विवाद के बीच चीन दौरे पर गए मालदीव के राष्ट्रपति मोइज्जु के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि हम बाहरी हस्तक्षेप का पूरजोर विरोध करेंगे। बता दें कि मालदीव के राष्ट्रपति मोइज्जू पांच दिन बीजिंग में रहे और चीनी नेताओं व उनकी मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ की है। मोइज्जू ने इस दौरान चीन के साथ कई अहम समझौते भी किए हैं। 

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला