अब इंतजार करिए... भारत आना चाहते थे मुइज्जू, नई दिल्ली जल्दीबाजी के मूड में नहीं

By अभिनय आकाश | Jan 10, 2024

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के प्रशासन ने दिसंबर 2023 में उनकी भारत यात्रा के लिए एक प्रस्ताव भेजा था। सूत्रों के मुताबिक मालदीव ने दिसंबर 2023 में भारत आने के लिए राष्ट्रपति मुइज्जू के 17 नवंबर के शपथ ग्रहण समारोह से पहले तारीखों का प्रस्ताव दिया था। मालदीव सरकार अभी भी भारतीय पक्ष द्वारा तारीख की पुष्टि करने का इंतजार कर रही है। वर्तमान में मुइज़ू चीन की एक सप्ताह की यात्रा पर हैं और इससे पहले उन्होंने भारत की यात्रा करने के बजाय तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा की, जैसा कि पिछले कई राष्ट्रपतियों (कार्यभार संभालने पर) द्वारा किया गया है।

इसे भी पढ़ें: भारत की नाराजगी के बाद दोस्त चीन से मालदीव के राष्ट्रपति की अपील, अधिक से अधिक पर्यटकों को भेजें

चीन समर्थक और भारत विरोधी रुख की बात आती है तो मुइज़ू प्रशासन स्पष्ट रूप से अपनी स्थिति और झुकाव पर एक संदेश भेजने की कोशिश कर रहा है। इसकी शुरुआत उनके चुनाव अभियान से हुई, जो 'इंडिया आउट' चुनावी मुद्दे पर लड़ा गया। बड़े अक्षरों में "इंडिया आउट" लिखी लाल टी-शर्ट पहने राष्ट्रपति मुइज्जू के दृश्य अभी भी हर किसी के दिमाग में ताजा हैं। उन्होंने अपने देश से भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने की मांग की, जो पूरी तरह से चिकित्सा और मानवीय प्रयासों में सहायता करने में शामिल थे। 

प्रमुख खबरें

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट