रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ फायदा, राइट्स इश्यू में मुकेश अंबानी को मिले 5.52 लाख शेयर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2020

नयी दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के हाल में बंद हुए 53,124 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू में मुकेश अंबानी को कंपनी के 5.52 लाख शेयर मिले हैं। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। अंबानी के पास अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के 80.52 लाख शेयर हो गए हैं। राइट्स इश्यू से पहले उनके पास 75 लाख शेयर थे। अब उनके पास कंपनी के 0.12 प्रतिशत शेयर हो गए हैं। अंबानी की पत्नी नीता और बच्चों इशा, आकाश और अनंत को भी राइट्स इश्यू में 5.52-5.52 लाख शेयर मिले हैं। इनके पास भी अब कंपनी की 0.12-0.12 प्रतिशत शेयर हो गए हैं। कुल मिलाकर राइट्स इश्यू में प्रवर्तक समूह को 22.50 करोड़ शेयर मिले हैं। इसके साथ ही कंपनी में प्रवर्तक समूह की हिस्सेदारी 50.29 प्रतिशत हो गई है, जो पहले 50.07 प्रतिशत थी। इसके साथ ही कंपनी में सार्वजनिक शेयरधारिता 49.93 प्रतिशत से घटकर 49.71 प्रतिशत पर आ गई है।

प्रमुख खबरें

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग