मुकेश खन्ना पागल हो गया है उसे जेल में डालो... Adipurush की टीम को जला देने वाली टिप्पणी पर भड़की Urfi Javed

By रेनू तिवारी | Jun 23, 2023

प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान-स्टारर आदिपुरुष ने फिल्म प्रेमियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जिससे कई लोग निराश और गुस्से में हैं। कुछ दिनों पहले दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने आदिपुरुष के मेकर्स के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने यहां तक कह दिया कि दर्शकों की भावनाओं का मजाक उड़ाने के लिए रामायण का सिनेमाई रूपांतरण करने वाली टीम को 50 डिग्री में झुलसा देना चाहिए। (कुछ लोगों के अनुसार मुकेश खन्ना ने कहा कि आदिपुरुष की टीम को जिंदा जला देना चाहिए)

इसे भी पढ़ें: परिवार के साथ लंच पर स्पॉट हुए Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna, शादी की उड़ी अफवाहें

बुधवार को मुकेश ने आदिपुरुष के निर्माताओं के खिलाफ प्रतिक्रिया व्यक्त की और टीम के खिलाफ कुछ मजबूत विचार साझा किए। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''शिव जी ने रावण को आशीर्वाद दिया था, अब जिनको इतना ज्ञान नहीं है तो आप बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। यह बिल्कुल बकवास है। उन्हें माफ नहीं किया जाना चाहिए। कल मैंने अपने चैनल पर कहा था कि इस पूरी टीम को पचास डिग्री सेल्सियस पर खड़े होकर जला देना चाहिए।”

उन्होंने ओम राउत और मनोज मुंतशिर को आड़े हाथों लेते हुए कहा, ''मैंने सोचा था कि जब इतना कुछ हो गया तो मुंह छिपा लेंगे, लेकिन वो सामने आकर इतना समझा रहे हैं। वे कह रहे हैं कि हम इसे सनातन धर्म के लिए बना रहे हैं। अरे, क्या आपका सनातन धर्म हमारे से अलग है? उन्होंने कहा कि वाल्मीकि जी का संस्करण था, फिर तुलसीदास जी का संस्करण था, यह हमारा संस्करण है।” ओम राउत द्वारा निर्देशित आदिपुरुष ने रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन के साथ शुरुआत की, लेकिन फिल्म को दर्शकों द्वारा बड़ी अस्वीकृति का सामना करना पड़ा है, और बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन में भारी गिरावट आ रही है।

प्रमुख खबरें

Ballia Police ने अवैध धर्मांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा जेल

Delhi Medical Procurement Case में पूर्व CPA अधिकारी Neeraj Chopra की जमानत अर्जी खारिज

Fatehpur में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, UP Minister Krishna Paswan की बहन घायल

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान की Akhilesh Yadav ने की निंदा, दंडात्मक कार्रवाई की मांग