मुकेश खन्ना ने मौत की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा- मैं बिल्कुल ठीक हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2021

मुंबई। अनुभवी अभिनेता मुकेश खन्ना ने अपनी मौत संबंधी अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि वह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। दरअसल, ऐसी अफवाह फैल गई थी कि खन्ना का निधन हो गया है। इसके बाद अभिनेता (62) ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इन अफवाहों का खंडन किया। खन्ना ने फेसबुक पर छोटी-सी वीडियो पोस्ट करके कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हैं। अभिनेता ने कहा, ‘‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं। मैं स्वस्थ हूं। मैं अफवाहों का खंडन करता हूं, मुझे इनका खंडन करने के लिए कहा गया था और मैं भी यह करना चाहता हूं।’’

इसे भी पढ़ें: टीकाकरण पर भारत बायोटेक का बयान, एक मई से 18 राज्यों को कोवेक्सीन की हो रही सीधी आपूर्ति

वीडियो के शीर्षक में खन्ना ने कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित नहीं हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘आपकी दुआओं के कारण मैं पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हूं। मुझे कोविड-19 नहीं है और मुझे किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया।’’ खन्ना ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता किसने यह अफवाह फैलायी और मैं नहीं जानता कि ऐसी अफवाहें फैलाने वाले की मंशा क्या है। वे ऐसी झूठी खबरें फैलाकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं।

प्रमुख खबरें

बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, चाय की दुकान के अंदर रस्सी से लटका मिला शव

Azadpur Station तक विस्तार की तैयारी, Indian Railways का Hydrogen Train पर बड़ा Strategic Move

Kashmir में सर्दियों ने दी दस्तक, बर्फ से सफेद हुए Gulmarg और Gurez Valley, कुदरत ने बदल दिया पूरा नजारा

Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर