अल्लाह का बहाना बनाने वाले नहीं दे रहे सही तर्क: जनसंख्या विस्फोट पर बोले मुख्तार अब्बास नकवी

By अनुराग गुप्ता | Jul 12, 2022

लखनऊ। विश्व जनसंख्या दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिए बयान को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मुख्तार अब्बास नकवी का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि दुनिया के तमाम देशों ने जनसंख्या को कंट्रोल करने के लिए उपाय ढूंढे हैं और उनके देश के लोगों ने उसे अपनाया है।

उन्होंने कहा कि जहां तक सवाल है जनसंख्या विस्फोट का दुनिया के तमाम देशों ने जनसंख्या को कंट्रोल करने के लिए उपाय ढूंढे हैं और उनके देश के लोगों ने उसे अपनाया है। इससे पहले मुख्तार अब्बास नकवी ने ट्वीट किया था कि बेतहाशा जनसंख्या विस्फोट किसी मज़हब की नहीं, मुल्क की मुसीबत है। इसे जाति, धर्म से जोड़ना जायज़ नहीं।

इसे भी पढ़ें: अधिक बच्चों का होना क्या देशहित में है योगदान? जनसंख्या में चीन को पछाड़ने पर संयुक्त राष्ट्र की स्थायी सदस्यता पर मजबूत हो सकता है भारत का दावा 

देशहित के लिए समझें लोग

जबकि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि योगी आदित्यनाथ जी ने जो कहा कि उसे देशहित के लिए लोगों को समझने की जरूरत है। जनसंख्या नियंत्रण कानून को राजनीतिक चश्मे से देखने की जरूरत नहीं है बल्कि इसे देश, विकास और सामाजिक समरसता के चश्मे से देखना चाहिए। उन्होंने कहा था कि चीन ने 1979 में एक कड़ा कानून लाकर अगर अपनी आबादी नहीं रोकी होती तो वहां आज 60 करोड़ आबादी बढ़ गई होती।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक