Mukhtar Ansari Death: निकला मुख्तार का जनाजा, घर से कब्रिस्तान तक ऐसी है व्यवस्था

By रितिका कमठान | Mar 30, 2024

उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की गुरुवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शनिवार 30 मार्च को गाज़ीपुर में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को सौंपा गया था। अंतिम नमाज में शामिल होने के लिए मुख्तार का बेटा ओसामा भी पहुंचा है।

मुख्तार अंसारी के जनाजे के द्वारा कब्रिस्तान में सिर्फ परिवार के लोग ही मौजूद रहेंगे। पुलिस प्रशासन ने परिवार के अलावा किसी अन्य के कब्रिस्तान में जाने पर रोक लगाई है। बता दे की पुलिस प्रशासन ने यह निर्देश जारी किया है कि परिवार के अलावा कब्रिस्तान में कोई और व्यक्ति मौजूद नहीं रहेगा। मौके पर पुलिस ने भारी फोर्स लगाई है। कब्रिस्तान जाने के सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया है।

बता दें कि मुख्तार अंसारी के घर के बाहर भी लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा यहां लगा रहा। मुख्तार अंसारी के घर के बाहर कई लोग मुख्तार अंसारी जिंदाबाद के नारे लगाते थे। इतिहास के दौर पर पुलिस बल तैनात है और सुरक्षा की भी करें इंतजाम किए गए हैं। 

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub