मुकुल रॉय की घर वापसी, ममता की मौजूदगी में TMC में हुए शामिल

By अंकित सिंह | Jun 11, 2021

पूर्व केंद्रीय मंत्री और अब तक भाजपा के नेता रहे मुकुल रॉय एक बार फिर से घर वापसी करते हुए तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। तृणमूल भवन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुकुल रॉय का स्वागत किया। मुकुल रॉय के साथ उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे। कभी ममता के बेहद करीबी रहे मुकुल रॉय ने 2017 में भाजपा ज्वाइन किया था।

इसे भी पढ़ें: ममता से मुलाकात पर बोले टिकैत, देश के अंदर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए वीजा लगता है?

पिछले कई दिनों से मुकुल रॉय भाजपा से नाराज बताए जा रहे हैं। मुकुल रॉय की नाराजगी की मुख्य वजह शुभेंदु अधिकारी बताए जा रहे हैं। जब से भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को नेता प्रतिपक्ष बनाया है तबसे मुकुल रॉय की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। यह भी खबर रही कि जब मुकुल रॉय और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए तब भाजपा की ओर से कोई खोज खबर नहीं ली गई। इसी वजह से वह नाराज हैं। मुकुल रॉय की नाराजगी उस समय खुलकर सामने आ गई जब उनके बेटे ने साफ तौर पर कहा था कि राजनीति में कुछ भी संभव है। फिलहाल मुकुल रॉय कृष्णा नगर से विधायक हैं। उन्हें भाजपा ने कृष्णा नगर से उम्मीदवार बनाया था।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा