करियर में एकदम हटके पहचान बनाते हैं इन तारीखों के जन्में लोग, कहीं आपका मूलांक तो नहीं है!

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 16, 2025

अंक ज्योतिष में मूलांक 2 के जातक सबसे संवेदनशील, कल्पनाशील और सहयोगी अंकों में गिना जाता है। मूलांक 2 चंद्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, जो मन, भावनाएं, सौंदर्य और मातृत्व का कारक है। किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख के जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। इस मूलांक के जन्मे व्यक्ति कोमल ह्रदय, रचनात्मक और दूसरों की भावनाओं को समझने वाले होते हैं। मूलांक 2 के व्यक्ति पर चंद्र देव की कृपा बनीं रहती है, इसी वजह से ये लोग अपने करियर में अलग पहचान बनाते हैं और समाज में सम्मान प्राप्त करते हैं। आइए आपको इनका स्वभाव और करियर सफलता के बारे में बताते हैं।

मूलांक 2 के व्यक्ति काफी भावुक व संवेदनशील होते हैं। इनकी कल्पना की शक्ति काफी प्रबल होती है और ये दूसरों की मदद करने में सबसे आगे होते हैं। इन लोगों का स्वभाव काफी शांत, विनम्र और सहयोगी होता है। ये लोग अकेले में ज्यादा खुश रहते हैं। इनका व्यक्तित्व ऐसा होता है कि सब लोगों के साथ भी अच्छे से घुलमिल जाते हैं। चंद्र देव की कृपा से इनमें कला, संगीत, लेखन या डिजाइन की प्रतिभा जन्मजात होती है।

जल्दी निर्णय नहीं लेते हैं

अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 2 वाले व्यक्ति जल्दी निर्णय नहीं लेते, बल्कि सोच-समझकर काम करते हैं। इनकी सबसे बड़ी खूबी है धैर्य और समझदारी। लेकिन, कभी-कभी यह लोग ज्यादा सोचने से भी अवसर से चूक जाते हैं। चंद्रमा के प्रभाव के कारण इनका मन काफी चंचल होता है, यही गुण इन्हें रचनात्मक बनाता है। ये लोग जहां भी जाते हैं, अपनी मीठी बोली और सहानुभूति में सबका दिल जीत लेते हैं।

करियर और सफलता 

चंद्र ग्रह रचनात्मकता और कल्पना का कारक है। मूलांक 2 वाले लोग करियर में अपनी अलग और अनोखी पहचान बनाते हैं। ये लोग कला, फिल्म, लेखन, फैशन, होटल,टूरिज्म, मनोविज्ञान, शिक्षण, नर्सिंग या सोशल वर्क जैसे क्षेत्रों में खूब सफल होते हैं।

ज्यादातर बड़े कलाकार, लेखक, काउंसलर और डिजाइनर इसी मूलांक के होते हैं। इन लोगों का टीम वर्क सबसे बेहतरीन होता है और दूसरों के साथ मिलकर बड़ा काम करते हैं। चंद्र देव की कृपा से इनको जनता का प्यार और सम्मान मिलता है। सफलता देर से ही सही लेकिन स्थायी रुप से मिलती है। ये लोग नेतृत्व नहीं करते, बल्कि सलाहकार या सहयोगी की भूमिका में चमकते हैं। बिजनेस में भी पार्टरशिप इनके लिए शुभ नहीं होती है। 

प्रेम और वैवाहिक जीवन

मूलांक 2 के जातक प्रेम में सबसे ज्यादा रोमांटिक और समर्पित होते हैं। ये जीवनसाथी को बहुत ही प्यार करते हैं और अपने परिवार के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। जीवनसाथी भी संवेदनशील और समझदार मिलता है। चंद्रमा की कृपा से इन्हें संतान सुख खूब मिलता है और बच्चे भी बहुत प्यारे एवं गुणी होते हैं।

प्रमुख खबरें

Banarasi Tissue Silk Saree Designs: Banarasi Tissue Silk का नया Trend, ये Saree Designs आपको देंगी सबसे हटकर Look

अपनी हरकतें सुधारें और राजनीति करना बंद करें...ईरान युद्ध पर बार-बार बोल रहे थे पोप लियो, भड़क गए ट्रंप

IPL 2026: रजत पाटीदार ने की एडल गिलक्रिस्ट के इस 17 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की

Best Places To Visit In Auli: ये है India का Winter Wonderland Auli! Bucket List में शामिल करें ये 4 जगहें, भूल जाएंगे यूरोप