मुलायम ने दाखिल किया नामांकन, कहा- समाजवादी पार्टी को मिलेगा बहुमत

By अंकित सिंह | Apr 01, 2019

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव आज मैमपुरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस चुनाव में समाजवादी पार्टी को बहुमत मिलेगा। प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं इस रेस में नहीं हूं। मैं फिलहाल सपा का उन्नीदवार हूं और चुनाव बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।

मुलायम के नामांकन के समय सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। इस मौके पर मलायम के साथ चार प्रस्तावक भी मौजूद रहें, जिसमें बसपा का जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। इससे पहले मुलायम के भाई और समाजवादी पार्टी से बगावत कर चुके शिवपाल यादव ने उनसे मुलाकात की। 

प्रमुख खबरें

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी