मुलायम सिंह के निधन से समाजवादी विचारों की एक मुखर आवाज मौन हो गई: सोनिया गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर सोमवार को दुख जताते हुए कहा कि समाजवादी विचारों की एक मुखर आवाज़ मौन हो गई। सोनिया गांधी ने शोक संदेश में कहा, ‘‘मुलायम सिंह यादव जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। समाजवादी विचारों की एक मुखर आवाज आज मौन हो गई।’’ उन्होंने कहा, देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में मुलायम सिंह जी का योगदान सदा अविस्मरणीय रहेगा।

इसे भी पढ़ें: गुजरात AAP प्रमुख ने पीएम मोदी एक कहा 'नीच', भाजपा बोलीं- मणिशंकर अय्यर और केजरीवाल में कोई अंतर नहीं

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, मुलायम सिंह यादव जी का निधन एक बेहद दुःखद समाचार है। वह ज़मीनी राजनीति से जुड़े एक सच्चे योद्धा थे। मैं अखिलेश यादव समेत सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मुलायम सिंह यादव का सोमवार को 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वेंटीलेटर रखा गया था और उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही थीं।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र