By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2019
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का नाम आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया गया है। सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा रविवार को जारी की गई 40 स्टार प्रचारकों की सूची में मुलायम का नाम नहीं है।