सैफई पहुंचा मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर, मंगलवार को अंतिम संस्कार में शामिल होंगे कई बड़े नेता

By अंकित सिंह | Oct 10, 2022

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया। 2 अक्टूबर से उनकी तबीयत चिंताजनक बनी हुई थी। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। आज सुबह लगभग 8:30 बजे उनका निधन हो गया था। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से लगातार विभिन्न दलों के नेताओं की ओर से शोक प्रतिक्रियाएं व्यक्त की जा रही है। मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सैफई पहुंच चुका है। मंगलवार शाम 3:00 बजे के आसपास उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी मौजूद रहने की संभावना है। 

इसे भी पढ़ें: रक्षा मंत्री रहते हुए मुलायम सिंह यादव ने ही लिया था बड़ा फैसला, जिस कारण शहीदों के घर तक पहुंचता है उनका पार्थिव शरीर

इटावा जिले के सैफई गांव में मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार शाम 3:00 बजे किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में फिलहाल 3 दिनों का राजकीय शोक है। मुलायम सिंह यादव 10 बार विधायक और 7 बार सांसद रहे हैं। उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा देश के रक्षा मंत्री भी रहे हैं। एक वक्त था जब मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री पद का दावेदार माना जाता था। मुलायम सिंह यादव फिलहाल मैनपुरी से सांसद भी थे। मुलायम सिंह यादव के दो बेटे अखिलेश यादव और प्रतीक यादव हैं। इसके अलावा उनका पूरा परिवार राजनीति में सक्रिय हैं जिसमें उनके भाई शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव का भी नाम है। मेदांता अस्पताल जाकर गृह मंत्री अमित शाह ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी थी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी है। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra Drought: सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 8 महीने की योजना बनाएगी सरकार, केंद्र से मांगेगी राहत

Udayveer Sidhu ने काहिरा में ISSF World Cup 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड मेडल

Elon Musk बोले: भारत में Starlink की सेवाएं सस्ती रखनी होंगी, प्रतिस्पर्धा से नागरिकों को मिलेगा फायदा

PM Narendra Modi ने CM Vijay संग किया Chennai Metro चरण दो का उद्घाटन