तेज प्रताप के सपने में आए मुलायम सिंह यादव, मिली यह प्रेरणा, तुरंत साइकिल लेकर निकल पड़े लालू के लाल

By अंकित सिंह | Feb 22, 2023

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव हमेशा कुछ न कुछ कारणों से सुर्खियों में बने रहते हैं। आज उन्होंने अचानक साइकिल की सवारी की और अपने कार्यालय पहुंचे। उन्होंने स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। फिलहाल तेज प्रताप यादव नीतीश मंत्रिमंडल में वन एवं पर्यावरण मंत्री हैं। लेकिन, साइकिल चलाकर कार्यालय जाने की प्रेरणा उन्हें मुलायम सिंह यादव से मिली। अब आप हैरान होंगे कि आखिर मुलायम सिंह यादव से उनकी मुलाकात आप कैसे हो गई। इसको लेकर तेज प्रताप यादव ने बहुत बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव मेरे सपने में आए थे। उन्होंने कहा कि मैं सपने में वृंदावन जा रहा था। इसी दौरान वह सैफई से गुजरे तो नेता जी से मुलाकात हो गई। 

इसे भी पढ़ें: 3 दिनों में 3 राज्य का दौरा करेंगे अमित शाह, कर्नाटक में भाजपा ने झोंकी ताकत, MP-बिहार में है यह कार्यक्रम

इतना ही नहीं, तेज प्रताप ने यह भी बताया कि मुलायम सिंह यादव के साथ उन्होंने सपने में एक शादी भी अटेंड की। शादी में शामिल होने के लिए दोनों ने साइकिल की सवारी की थी। नेताजी को साइकिल पर सवार होकर आते देख लोग आश्चर्यचकित हो गए। वहीं, तेज प्रताप यादव ने एक ट्वीट भी किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि आज दिनांक 22-2-2023 को सुबह मैंने स्वप्न में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी को देखा। उन्होंने मुझे गले लगा कर स्नेहिल आशीर्वाद दिया। मेरी कोशिश रहेगी कि मैं उनके दिखाए रास्ते पर आजीवन चलू। आज मैं अपने मंत्रालय अरण्य भवन साइकिल से जा रहा हूं।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर