पहलवानी से राजनीति में आए थे मुलायम सिंह यादव, आज पूरा परिवार सियासत में शामिल है

By अंकित सिंह | Oct 10, 2022

वरिष्ठ समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। मुलायम सिंह यादव को राजनीति का मंझा हुआ खिलाड़ी माना जाता था। उनके सियासी दांव कई बार विपक्षियों के समझ से परे रहते थे। हालांकि, मुलायम सिंह यादव पहलवानी से राजनीति में आए थे। मुलायम सिंह यादव से पहले उनके परिवार का कोई भी सदस्य ने राजनीति में सक्रिय नहीं था। लेकिन मुलायम सिंह यादव के बाद उनका पूरा परिवार राजनीति में दिखाई देता है। आज हम आपको बताते हैं कि राजनीति में मुलायम सिंह यादव के परिवार का कौन-कौन सदस्य हैं। 

डिंपल यादव- मुलायम सिंह यादव की बहू और अखिलेश यादव की पत्नी हैं। 2009 में वह राजनीति में आईं। लेकिन अपना पहला चुनाव हार गईं। अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद डिंपल यादव ने कन्नौज से चुनाव लड़ा और जीत गईं। वह 2014 में भी दोबारा सांसद बनीं।

शिवपाल यादव- हमेशा मुलायम सिंह यादव के साथ खड़े रहने वाले शिवपाल यादव उनके बेहद करीबी रहे। मुलायम सिंह यादव के समय में शिवपाल यादव की उत्तर प्रदेश की राजनीति में तूती बोलती थी। मुलायम सिंह यादव की सरकार हो या अखिलेश यादव के शुरुआती दिन, हमेशा शिवपाल यादव की हैसियत मुलायम सिंह यादव के बाद दूसरे नंबर की रही। आज भी शिवपाल यादव जसवंत नगर से विधायक हैं।

रामगोपाल यादव- मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई रामगोपाल यादव पेशे से अध्यापक रहे। मुलायम सिंह यादव की राजनीति में आने के बाद यह भी सक्रिय हो आज समाजवादी पार्टी के अहम कर्ताधर्ता माने जाते हैं। वह राज्यसभा सदस्य भी हैं।


धर्मेंद्र यादव- मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेंद्र यादव 2004 में मैनपुरी लोकसभा सीट से उपचुनाव जीतकर सांसद बने थे। यह मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई अभय राम यादव के पुत्र हैं। धर्मेंद्र यादव बदायूं से भी सांसद बने। हालांकि 2019 में उन्हें हार मिली।

अक्षय यादव- रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव मुलायम सिंह यादव के भतीजे हैं। 2014 में अक्षय यादव ने फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव जीता था। 2019 के चुनाव में उन्हें हार मिली थी।


तेज प्रताप यादव- मुलायम सिंह के भाई रणवीर सिंह यादव के बेटे तेजप्रताप 2014 में मैनपुरी सीट से उपचुनाव जीतकर सांसद बने थे। फिलहाल मैनपुरी में मुलायम सिंह के प्रतिनिधि के तौर पर तेज प्रताप उनका काम देख रहे थे।

अपर्णा यादव- मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव फिलहाल भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं। यह मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव के पत्नी हैं। सपा से 2017 में लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थीं। 

प्रमुख खबरें

Ganga Dussehra 2026: आज धरती पर हुआ था मां गंगा का अवतरण, जानें Puja Vidhi और मंत्र

Cannes 2026 | Aishwarya Rai Bachchan ने सफेद गुलाब लुक से बिखेरा जलवा, फैंस बोले- कान्स की क्वीन वापस आ गई

IPL 2026 | चोट से जूझ रहे हैं रवींद्र जडेजा, प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के बाद RR के कोच संगकारा का बड़ा खुलासा

IPL 2026 Delhi Capitals vs KKR | दिल्ली कैपिटल्स की जीत, केएल राहुल और कुलदीप चमके, केकेआर और पंजाब टूर्नामेंट से बाहर