अभी भी चिंताजनक बनी हुई है मुलायम सिंह यादव की स्थिति, अस्पताल ने जारी किया ताजा हेल्थ बुलेटिन

By अंकित सिंह | Oct 06, 2022

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। रविवार को अचानक हालत खराब होने की वजह से उन्हें सीसीयू में भर्ती कराया गया था। उसके बाद से वह लगातार आईसीयू में भर्ती है। दरअसल, रविवार को मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। हालत में कोई सुधार नहीं हुआ जिसके बाद उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में ले जाया गया। आज अस्पताल की ओर से एक बार फिर से मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है। बुलेटिन के मुताबिक मुलायम सिंह यादव की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। विशेषज्ञों की एक टीम लगातार उनका इलाज कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: ICU में मुलायम सिंह यादव, हॉस्पिटल पहुंचा पूरा सैफई परिवार, PM मोदी और राजनाथ ने अखिलेश से की बात

आपको बता दें कि 26 सितंबर को मुलायम सिंह यादव रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। इंफेक्शन की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। उन्हें विभिन्न तरह की बीमारियां हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव से फोन के मुलायम सिंह यादव के हाल चाल के बारे में जानकारी ली थी। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन कर मुलायम सिंह यादव की स्थिति जानने की कोशिश की थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को फोन किया था और मुलायम सिंह यादव की तबीयत को लेकर प्रार्थनाएं की थी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर