मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत, गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में किया गया शिफ्ट

By अंकित सिंह | Oct 02, 2022

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू डिपार्टमेंट में शिफ्ट किया गया है। वह पिछले कई दिनों से अस्पताल में ही भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था। हालात गंभीर होने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। मेदांता अस्पताल के डॉक्टर सुशीला कटारिया के देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पिछले कई दिनों से मुलायम सिंह यादव की तबीयत लगातार खराब चल रही है। हाल में ही समाजवादी पार्टी के अधिवेशन में भी मुलायम सिंह यादव अपनी तबीयत की वजह से शामिल नहीं हुए थे।

उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, ‘‘उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की सेहत खराब होने की मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई, मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं। ब्रजेश पाठक ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के अस्‍वस्‍थ होने की सूचना प्राप्त हुई, मैं प्रभु श्री राम जी से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव के अस्वस्थ होने पर चिंता जताई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मुलायम सिंह यादव जी की बिगड़ती सेहत के बारे में सुनकर हम सब चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।’’  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर