पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, अखिलेश ने दी मुखाग्नि

By अंकित सिंह | Oct 11, 2022

समाजवादी पार्टी के संस्थापक उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ था। वह पिछले कई दिनों से बीमार थे। मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मुलायम सिंह यादव के बड़े बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी है। मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक विरासत को भी अखिलेश यादव ही आगे बढ़ा रहे हैं और वर्तमान में वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनका अंतिम संस्कार उनके गांव सैफई में किया गया। इस दौरान वहां पूरा गम का माहौल था। 


मुलायम सिंह यादव की आखिरी सफर में पूरा जन सैलाब उमड़ा था। परिवार के सदस्यों की आंखें नम थी। खुद अखिलेश यादव भी काफी उदास दिख रहे थे। इसके अलावा शरद पवार, अभिषेक बच्चन, अनिल अंबानी, तेजस्वी यादव, सुब्रत रॉय, बाबा रामदेव जैसे लोग भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मुलायम सिंह यादव के समर्थक लगातार नारे लगाते रहे। मुलायम सिंह यादव अमर रहे अमर रहे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और पार्टी के अन्य नेता मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैतृक गांव सैफई पहुंचे थे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत