बालों को धोने के लिए मुल्तानी मिट्टी का करें इस्तेमाल, मिलेंगे ये जबरदस्त लाभ

By मिताली जैन | Oct 14, 2022

मुल्तानी मिट्टी को अक्सर महिलाएं अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करती हैं। लेकिन यह आपके बालों के लिए भी उतना ही लाभदायी है। दरअसल, इसमें अब्जॉर्बेंट प्रॉपर्टीज होती हैं, जिसके कारण यह आपकी स्कैल्प से अतिरिक्त ऑयल को अब्जॉर्ब करने में मददगार है। इतना ही नहीं, यह आपके स्कैल्प को भी कंडीशन करती है। इसमें कई तरह के खनिज पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को लाभ पहुंचाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल बालों में करने के कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में बता रहे हैं-

मुल्तानी मिट्टी से हेयर वॉश करने का एक सबसे बेहतरीन लाभ यह है कि यह आपके बालों की गंदगी को दूर करने के साथ-साथ उसे कंडीशन भी करता है। खासतौर से, अगर आपके बाल कर्ली हैं तो मुल्तानी मिट्टी के कंडीशनिंग गुण आपके बालों को मैनेजेबल बनाते हैं।

डैमेज हेयर को करे रिपेयर

अक्सर लोग एक्सपेरिमेंट करने के चक्कर में अपने बालों पर केमिकल ट्रीटमेंट करवाते हैं। लेकिन केमिकल्स के कारण बाल बहुत अधिक डैमेज हो जाते हैं। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना आपके लिए अच्छा है। यह आपके बाल शाफ्ट को पोषण और मजबूत करने में मदद करता है। जिससे आपके बाल चिकने और मुलायम बनते हैं। साथ ही, केमिकल ट्रीटमेंट से डैमेज्ड हेयर को रिपेयर करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: खाली पेट पीएंगे ये मॉर्निंग ड्रिंक्स तो नेचुरली दमकने लगेगी स्किन

स्कैल्प को डैमेज होने से बचाता है

मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से सिर्फ डैमेज्ड हेयर को रिपेयर करने में मदद ही नहीं मिलती है, बल्कि यह स्कैल्प को डैमेज होने से भी बचाता है। मुल्तानी मिट्टी को हेयर क्लींजर के रूप में इस्तेमाल करने से स्कैल्प को क्लीन करने में मदद मिलती है और यह स्कैल्प पर मौजूद कीटाणुओं व बैक्टीरिया को खत्म किया जा सकता है।  

हेयर फॉलिकल्स होते हैं मजबूत

मुल्तानी मिट्टी में कई तरह के खनिजों और पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसके कारण यह ना केवल डैंड्रफ और परतदारपन को खत्म करके आपकी स्कैल्प को स्वस्थ बनाती है बल्कि यह बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाने के लिए आपके हेयर फॉलिकल्स को भी मजबूत बनाती है। अगर बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी का उपयोग किया जाए तो इससे बाल मजबूत होते हैं और अपेक्षाकृत कम टूटते हैं।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Maamla Legal Hai Season 2 Review: पटपड़गंज की अदालत में बदला त्यागी जी का रुतबा, पर क्या बरकरार है वही पुराना मज़ा?

बैरिकेड तोड़कर दिल्ली विधानसभा में अंदर घुस गई कार, स्पीकर के कमरे के बाहर रखा गुलदस्ता और फिर...Video वायरल

Assam Elections: JP Nadda ने फूंका जीत का बिगुल, कहा- NDA को मिल रहा अपार जनसमर्थन

Top 10 Breaking News 6 April 2026 | Iran Unfamiliar Enemy | Turmoil from Baghdad to Washington | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें