Mumbai ने नीतीश ने की उद्धव ठाकरे से मुलाकात, बोले- अधिक से अधिक पार्टियां एकजुट हों, हम सब मिलकर लड़ेंगे

By अंकित सिंह | May 11, 2023

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विपक्षी एकता की कवायद में जुटे हुए है। आज वह मुबंई के दौरे पर हैं। मातोश्री में उन्होंने शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि पूरे देश में अधिक से अधिका पार्टियां एकजुट हों, मिलकर हम सब लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आज जो केंद्र में है वे देश के लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं इसलिए देश के हित में हम सब मिलकर लड़ेंगे। अब यह तय होगा कि कब सबकी मीटिंग होगी।

 वहीं, बुधवार को नीतीश कुमार ने झारखंड की राजधानी रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी। नीतीश कुमार ने कहा कि हमने आज विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और इस बात पर सहमत हुए कि हम देश के हित के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आप अगले लोकसभा चुनाव में परिणाम देखेंगे जब हम एकजुट होकर काम करेंगे... देश का इतिहास अक्षुण्ण रहेगा, देश प्रगति करेगा और हम देश में किसी भी प्रकार का विवाद नहीं होने देंगे। पिछले साल भाजपा से अलग होने के बाद नीतीश कुमार विपक्षी एकता अभियान में जुटे हुए है। वह सभी दलों से एक साथ आकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई की अपील कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

T20 World Cup के लिए Team India का मास्टरप्लान, South Africa सीरीज में होगा बड़ा एक्सपेरिमेंट

Real Madrid की हार के बीच बेलिंगहैम और विनिसियस में तीखी बहस, बायर्न ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

USA में होने वाले World Cup पर बड़ा फैसला, तनाव के बावजूद हिस्सा लेगा Iran, FIFA ने किया साफ

Champions League: Bayern Munich की जीत पर विवाद, Real Madrid की हार के बाद रेफरी पर फूटा गुस्सा