मुंबई: होटल ताज के 6 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोग क्वारनटीन हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2020

मुंबई। निजी अस्पताल के एक चिकित्सक ने शनिवार को कहा कि दक्षिण मुंबई में ताज महल पैलेस के कम से कम छह कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ताज श्रृंखला की संचालक इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसी) ने कहा था कि देश की वित्तीय राजधानी में उसके कुछ कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कंपनी ने शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ मैदान में डटे स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों को अपने होटल में रखा है।

उसने अपने करीब 500 कर्मचारियों की जांच कराई थी। कंपनी ने संक्रमित व्यक्तियों की संख्या नहीं बताई लेकिन एक बयान में कहा कि उनमें से ज्यादातर में इस संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे। कंपनी ने बताया कि उन कर्मियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और उनके संपर्क में आए लोगों को पृथकवास में रखा गया है।

इसे भी पढ़ें: तबलीगी जमात की सभा में शामिल हुए 156 विदेशी नागरिकों के खिलाफ मामले दर्ज

बॉम्बे हॉस्पिटल में कंसल्टिंग फिजिशियन डॉ. गौतम भंसाली ने कहा, ‘‘ताज होटल के छह कर्मियों का बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। उनकी हालत स्थिर है और उसमें सुधार हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा