मुंबई: गैस पाइपलाइन में रिसाव से कुर्ला स्थित चार मंजिला इमारत में लगी आग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2025

मुंबई के कुर्ला पश्चिम इलाके में बुधवार अपराह्न एक चार मंजिला आवासीय इमारत के भूतल पर गैस पाइपलाइन से रिसाव के चलते आग लग गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

धिकारियों ने कहा कि विनोबा भावे नगर में एलआईजी कॉलोनी के पीछे मुबारक इमारत में अपराह्न 1:20 बजे आग लगी। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम चार अग्निशमन गाड़ियां और अन्य आग बुझाने वाले वाहन मौके पर भेजे गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर महानगर गैस लिमिटेड के कर्मचारी, 108 एंबुलेंस सेवा और स्थानीय वार्ड कार्यालय के कर्मियों को भी तैनात किया गया था। उन्होंने कहा, आग लगभग बुझ गई है। इससे भूतल पर स्थित चार-पांच दुकानें प्रभावित हुई हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, पाक सरकार ने India मैच पर लगाया Ban, Afridi ने क्या कहा?

Smriti Mandhana का बड़ा खुलासा, World Cup के उस एक गलत शॉट ने मुझे सोने नहीं दिया था

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, Pakistan ने Team India के खिलाफ मैच का किया Boycott

Carlos Alcaraz ने रचा नया इतिहास, Australian Open Final में Djokovic को हराकर बने सबसे युवा Champion.