मुंबई में कोरोना के 1,144 नए मामले, 38 और मरीजों की मौत, 2,434 लोगों को अस्पताल से मिली छुट्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2020

मुंबई। मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,144 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बुधवार को 69,625 हो गई। वहीं 38 लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 3,962 पहुंच गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2,434 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है, जो कि जून में एक दिन में स्वस्थ होने वाली यह दूसरी बड़ी संख्या है। 

इसे भी पढ़ें: मुंबई में दो और पुलिसकर्मी की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत 

विज्ञप्ति में बताया गया कि स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 37,010 हो गई है। बीएमसी के अनुसार शहर में कोविड-19 के 28,653 मरीजों का उपचार चल रहा है, वहीं847 नए संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। महानगरपालिका ने दावा किया है कि शहर में लोगों के स्वस्थ होने की दर 53 फीसदी है जबकि मामले दोगुने होने के समय में सुधार होकर अब यह 39 दिन हो गया है।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar