मुंबई हवाई अड्डे पर सोमवार से 50 घरेलू उड़ानों का परिचालन किया जायेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2020

नयी दिल्ली। मुंबई हवाई अड्डे पर सोमवार से प्रतिदिन केवल 50 घरेलू उड़ानों का परिचालन किया जायेगा जबकि पश्चिम बंगाल के कोलकाता और बागडोगरा हवाई अड्डों पर 28 मई से घरेलू सेवाएं शुरू होंगी। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पूरे देश में घरेलू वाणिज्यिक यात्री उड़ानों को फिर से शुरू किये जाने के एक दिन पहले राज्यों ने कोरोना वायरस महामारी के बीच आने वाले यात्रियों को संभालने में अपनी अनिच्छा जाहिर की थी।

अधिकारियों ने बताया कि इसलिए हैदराबाद हवाई अड्डे से सोमवार से केवल 30 घरेलू उड़ानों का परिचालन किया जायेगा वहीं सोमवार को विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम हवाई अड्डों पर किसी घरेलू उड़ान का परिचालन नहीं होगा। उन्होंने बताया, ‘‘कोलकाता और बागडोगरा हवाई अड्डों पर 28 मई से प्रतिदिन केवल 20-20 उड़ानों का परिचालन किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें: राज्यों के अपने-अपने नियम को लेकर असमंजस के बीच सोमवार से फिर शुरू होंगी घरेलू यात्री उड़ानें

प्रमुख खबरें

US की नौसैनिक नाकाबंदी के बीच Iran के Oil Minister ने छोड़ा पद, संकट में Crude Oil एक्सपोर्ट

भारत में आर्थिक विकास की गति तेज रहने के बावजूद क्यों गिर रहा है शेयर बाजार

Varsha Gaikwad ने Maharashtra सरकार को घेरा, Mumbai Congress दफ्तर में पुलिस कार्रवाई पर सवाल

Delhi Protest से पहले Saurav Das और Abhijeet Dipke को गिरफ्तार करने की तैयारी, CJP का आरोप