अमिताभ बच्चन की मदद से तैयार मुंबई के एक कोविड-19 केंद्र का संचालन शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2021

मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन की मदद से तैयार एक कोविड-19 देखभाल केंद्र ने मंगलवार से संचालन शुरू कर दिया। इस केंद्र में 25 बिस्तर हैं और यहां ऑक्सीजन की उपलब्धता भी है। फिल्मनिर्माता आनंद पंडित ने यह जानकारी दी। पंडित ने बताया कि बच्चन ने जुहू स्थित ऋतंभरा विश्व विद्यापीठ केंद्र को जरूरी उपकरण और इसे तैयार करने से संबंधित अन्य जरूरी चीजें मुहैया कराई है। ‘चेहरे’ फिल्म में बच्चन के साथ काम करने वाले पंडित ने एक बयान में कहा, ‘‘ इस केंद्र को चलाने के शुरुआती प्रयोग के बाद अब इस केंद्र ने 18 मई, मंगलवार सुबह 10 बजे से संचालन शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुईं मुक्त, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

इसी बीच बच्चन ने सोमवार रात एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि कल रात मुंबई में चक्रवात ताउते की वजह से आई बाढ़ के कारण उपनगरीय जुहू में स्थित उनके कार्यालय जनक में पानी भर गया। उन्होंने लिखा कि चक्रवात के बीच एक अजीब तरह की शांति है…जनक कार्यालय में पानी भर गया और मानसून की बारिश से जो बचने के लिए प्लास्टिक शीट की तैयार हो रहे थे, वह भी फट गए।

प्रमुख खबरें

2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा Uniform Civil Code, मुस्लिमों को फायदा होगा या नुकसान?

Devendra Fadnavis ने की गणेशोत्सव में कम प्रदूषण रखने की अपील

Home Mandir में Shivling स्थापना के Vastu नियम, उत्तर दिशा में बहना चाहिए जलहरी का जल

रेप मामले में तरुण तेजपाल ने किया सरेंडर, SC ने दी थी तीन हफ्ते की मोहलत