By अभिनय आकाश | Oct 24, 2026
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुजरात के सूरत से दो हथियार और 10 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि पिछले रविवार को बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला करने के लिए आरोपियों ने शायद इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल किया था। अधिकारियों के एक बयान के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम ने गुजरात के सूरत से दो हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह बरामदगी भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 109(1) और 3(5), तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3 और 25 के तहत दर्ज मामले (DCB CID CR नंबर 143/26) की जांच के दौरान की गई है।
इन तीन हमलावरों के अलावा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा से भी कई अन्य लोगों को पकड़ा गया है।