Mumbai: किराए के कमरे में टीआईएसएस छात्र का शव मिला, मौत से पहले पार्टी में हुआ था शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2024

प्रतिष्ठित टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (टीआईएसएस) के 29 वर्षीय एक छात्र का शव मुंबई के चेंबूर में उसके कमरे में मिला है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

चेंबूर थाने के अधिकारी ने बताया कि अनुराग जायसवाल शुक्रवार की रात नवी मुंबई के वाशी में एक पार्टी में गया था, जहां 100 से अधिक छात्र मौजूद थे। अधिकारी ने बताया, शनिवार सुबह जब जायसवाल नहीं जगा तो किराए के मकान में उसके साथ रहने वाले छात्र उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव लेने के लिए परिजन लखनऊ से मुंबई पहुंच गए हैं। अधिकारी ने बताया, पार्टी में उसने शराब पी थी। हमें रैगिंग के बारे में कोई सूचना नहीं मिली। आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जानकारी के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

प्रमुख खबरें

सेल्फ-स्टार्ट फेल और बाइक में किक भी नहीं? ऐसे करें तुरंत स्टार्ट

हर सीमा पार कर दी...ईरान पर इतना क्यों भड़क गए मुस्लिम देश, अमेरिका-इजरायल से चाहते हैं पूरी तरह खात्मा

Share Market India Today | शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में सुधार, टाटा स्टील और मारुति में बढ़त

गैस की कतारों से उठते सवाल: कितनी सुरक्षित है भारत की ऊर्जा व्यवस्था?