Mumbai में 21 घंटे की विसर्जन यात्रा के बाद समुद्र तट पहुंचे Lalbaugcha Raja

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2026

 विश्व प्रसिद्ध गणेशोत्सव के बाद लोगों ने अपने आराध्य देवता गणपति को विदाई दी और चिंचपोकलीचा चिंतामणि और लालबागचा राजा की प्रतिमाएं करीब 21 घंटे लंबी विसर्जन यात्रा के बाद शनिवार तड़के समुद्र तट पर पहुंचती दिखीं। शहरभर में गणपति विसर्जन यात्राएं शुक्रवार सुबह अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुरू हुई। 12 दिवसीय गणेश उत्सव के अंतिम दिन शुरू हुई ये यात्राएं पूरी रात जारी रहीं और इस दौरान हजारों श्रद्धालु गणपति की प्रतिमाओं के साथ नजर आए।

वहीं, लालबागचा राजा की प्रतिमा भीड़ से खचाखच भरी सड़कों से होते हुए समुद्र तट की ओर बढ़ रही थी। गणेशोत्सव इस वर्ष 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के साथ शुरू हुआ था। प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन के लिए मुंबई पुलिस और बीएमसी ने व्यापक तैयारियां की हैं। 

अधिकारियों के अनुसार, शहर की सड़कों पर 24,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए, जबकि बीएमसी ने 25,000 कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया था। नगर निकाय ने 67 प्राकृतिक विसर्जन स्थलों और 383 कृत्रिम तालाबों पर लाइफगार्ड, एंबुलेंस, मेडिकल टीम और क्रेन भी तैनात कीं, ताकि विसर्जन प्रक्रिया सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

प्रमुख खबरें

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर

Imran Khan की PTI ने टाला इस्लामाबाद मार्च, सुरक्षा पर 1 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च होने का अनुमान