By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 13, 2026
महाराष्ट्र में 60 वर्षीय एक महिला की बहन के कैंसर को धार्मिक अनुष्ठानों और विशेष पूजा-अर्चना से ठीक करने का वादा कर 69.30 लाख रुपये की कथित ठगी करने को लेकर दो स्वयंभू बाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस ने अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। चेम्बूर पुलिस ने आरोपियों की पहचान राजशेखर शास्त्री और गुरुजी आदित्यनाथ उर्फ बाबू गुरुजी के तौर पर की है।
उन्होंने काले धागे से सील किए गए स्टील के डिब्बे में रखे नींबू के साथ एक तरकीब कर उसे अपनी शक्तियों का यकीन दिलाया। उन्होंने बताया, इसके बाद दोनों स्वयंभू बाबा ने 48 मंडल और ग्रहों की पूजा के लिए पैसे मांगे और दावा किया कि ये पूजा कामाख्या मंदिर (असम) और काशी विश्वनाथ मंदिर (उत्तर प्रदेश) में की जाएंगी। महिला ने किस्तों में पैसे दे दिए।
हालांकि, उसकी बहन की हालत और बिगड़ गई। लेकिन आरोपियों ने आगे की पूजा-पाठ के लिए और पैसे मांगे, जिसके बाद उसने उन्हें सोने की चेन दे दी।’’ अधिकारी ने कहा, उन्होंने महिला को यह भी चेतावनी दी कि अगर उसने और पैसे देने से मना किया, तो पहले की गई पूजा-पाठ का असर खत्म हो जाएगा। आखिरकार शिकायतकर्ता महिला को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है और वह तिलक नगर पुलिस थाने पहुंची।
महाराष्ट्र में नरबलि और अन्य अमानवीय, बुरी और अघोरी प्रथाओं तथा काले जादू की रोकथाम और उन्मूलन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।