IPL के अलावा MCL में भी होगी Mumbai Indians की दावेदारी, खरीदी टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2023

न्यूयॉर्क। दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद मुंबई इंडियंस ने अमेरिका में शुरू होने जा रही मेजर क्रिकेट लीग में न्यूयॉर्क की टीम खरीदी है। यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार ,‘‘ सारी औपचारिकतायें पूरी करने पर टीम पहली एमएलसी में खेलेगी। ’’

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के मालिक जीएमआर समूह ने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के साथ सिएटल ओरकास टीम में निवेश किया जबकि चेन्नई सुपर किंग्स टैक्सास टीम का हिस्सा है। मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी ने कहा ,‘‘ मुंबई इंडियंस के परिवार में न्यूयॉर्क टीम का स्वागत करके काफी खुशी हो रही है।

अमेरिका में पहली क्रिकेट लीग में भाग लेकर हम मुंबई इंडियंस को वैश्विक ब्रांड के रूप में स्थापित कर सकेंगे। यह मुंबई इंडियंस के लिये नयी शुरूआत है और मुझे इसका इंतजाार है।

प्रमुख खबरें

Unnao rape case में सेंगर की सजा के निलंबन को Supreme Court में चुनौती देगी CBI

न्यायालय के फैसले को दरकिनार कर अरावली में नए पट्टे बांट रही है भजनलाल सरकार : Ashok Gehlot

RBI ने चेक के तेजी से निपटान की प्रणाली के दूसरे चरण को लागू किए जाने को टाला

NHAI को सार्वजनिक इनविट के रूप में राजमार्ग इन्फ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट के लिए SEBI से मंजूरी मिली