IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस की जर्सी में बदलाव, नए अवतार में दिखेंगे खिलाड़ी

By Kusum | Mar 06, 2026

भले ही मौजूदा समय में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का क्रेज फैंस के सिर चढ़ कर बोल रहा हो लेकिन आईपीएल के नए  सीजन के लिए भी क्रिकेट प्रेमी बेहद उत्साहित हैं। चेन्नई सुपर किंग्स समेत कुछ फ्रेंचाइजी ने तो तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। अब सयुंक्त रूप से सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के लिए अपनी नई किट लॉन्च करके इस उत्साह को और बढ़ा दिया है। मुंबई इंडियंस ने अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। जिसके वीडियो में जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या प्रमुख रूप से नजर आ रहे हैं। 

वहीं मुंबई इंडियंस को इस साल मलेशिया एयरलाइंस स्पॉन्सर क रही है। वीडियो में कप्तान हार्दिक पंड्या नजर आए और इसके बाद जर्सी का क्लोज से लुक नजर आया। वहीं वीडियो के अंत में रोहित शर्मा नजर आए। उनके ऊपर जर्सी काफी जच रही थी। रोहित जनवरी 2026 के बाद अब सीधा आईपीएल में ही खेलते हुए दिखेंगे। 

प्रमुख खबरें

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र