कोलकाता नाइटराइडर्स से उसके घर में भिड़ेगी मुंबई इंडियंस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2019

कोलकाता। मुंबई इंडियंस की टीम रविवार को यहां ईडन गार्डन्स पर इंडियन प्रीमियर लीग मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ जीत से प्ले ऑफ स्थान पक्का करना चाहेगी। कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में पहले अर्धशतक से फार्म में वापसी की जिससे मुंबई इंडियंस ने शनिवार को महेंद्र सिंह धोनी के बिना उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स को 46 रन से मात दी। टीम चाहेगी कि रोहित उन्हें फिर से तेज शुरूआत करायें। 

मुंबई का अंतिम चार में स्थान एक जीत के बाद पक्का हो जायेगा। केकेआर ने पिछली बार मुंबई के खिलाफ चार साल पहले जीत हासिल की थी। मुंबई का केकेआर के खिलाफ जीत का रिकार्ड 18-5 है। लीग चरण में अब केवल तीन मैच बचे हैं, दोनों टीमें कल एक दूसरे से इस सत्र में पहली बार भिड़ रही हैं जिसका रिटर्न मैच पांच मई को होगा। केकेआर ने 11 में से सात और लगातार छह मैच गंवा दिये हैं। दिनेश कार्तिक ने बढ़कर अगुवाई करते हुए अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 97 रन की पारी खेली जिससे टीम ने यहां पिछले मैच में राजस्थान रायल्स केा 176 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर दिया। 

इसे भी पढ़ें: विदेशी खिलाड़ियों के बिना ही मैदान में उतरेगी राजस्थान रॉयल्स और SRH की टीम

टीम अपनी हार के सिलसिले को तोड़ने की ओर थी लेकिन उसके तज गेंदबाज अच्छा नहीं कर सके और मेहमानों ने तीन विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। अब तीन ही मैच बचे हैं तो केकेआर की टीम उम्मीद करेगी कि उसका प्रदर्शन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा रहे। इस समय कुछ भी चीज शाहरूख खान की फ्रेंचाइजी के पक्ष में नहीं चल रही जिससे 2009 में उनके निराशाजनक प्रदर्शन की याद ताजा हो जाती है जब टीम ने लगातार नौ मैच गंवा दिये थे और 10 मैच में हार गयी थी। यह इस सत्र में केकेआर का घरेलू मैदान पर अंतिम मैच होगा और टीम दर्शकों के लिये इसमें बेहतर करना चाहेगी। मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे शुरू होगा। 

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज