मुंबई इंडियन्स की शानदार जीत, केकेआर को आठ विकेट से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2020

अबुधाबी। मुंबई इंडियन्स ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया। जीत के लिए मिले 149 रन के लक्ष्य को मुंबई ने 16.5 ओवर में हासिल कर लिये। क्विंटन डीकॉक ने नाबाद 78 रन बनाये। मुंबई इंडियन्स की सधी गेंदबाजी के बाद पैट कमिंस (नाबाद 53) की अर्धशतकीय पारी और कप्तान इयोन मोर्गन (नाबाद 39) के साथ छठे विकेट के लिए उनकी 87 रन की अटूट साझेदारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में शुक्रवार को यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट 148 पर रन बनाये। कमिंस और मोर्गन ने आखिरी दो ओवरों में 35 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कमिंस ने 36 गेंद की पारी में दो छक्के और पांच चौके लगाये जबकि मोर्गन ने 29 गेंद की पारी में दो चौके और इतने ही छक्के लगाये। मैच से कुछ घंटे पहले हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने की बात कहते हुए केकेआर की कप्तान पद से हट गये। उनकी जगह इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान और आईपीएल में इस फ्रेंचाइजी में अब तक उप कप्तान की भूमिका निभा रहे मोर्गन को कमान सौंपी गयी है। मोर्गन का टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला हालांकि सही साबित नहीं हुआ, टीम पारी की शुरुआत में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी। मुंबई इंडियन्स की कसी हुई गेंदबाजी का फायदा उन्हें तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी के विकेट से मिला। प्वाइंट पर क्षेत्ररक्षण कर रहे सूर्यकुमार यादव ने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर राहुल त्रिपाठी का शानदार कैच लपका। त्रिपाठी ने नौ गेंद मे सात रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आये नितीश राणा (पांच रन) भी कुछ खास नहीं कर सके और पांचवें ओवर में नाथन कुल्टर-नील की गेंद विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक को कैच थमा बैठे। कप्तानी के बोझ से मुक्त हुए कार्तिक ने सातवें ओवर में कृणाल पंड्या की अंतिम गेंद पर चौका लगाया लेकिन इसके बाद गेंदबाजी के लिये आये राहुल चाहर ने पारी के आठवें ओवर की लगातार दो गेंदों पर शुभमन गिल और कार्तिक को पवेलियन की राह दिखाई। गिल का कैच कीरोन पोलार्ड ने पकड़ा जबकि कार्तिक स्विप लगाने की कोशिश में बोल्ड हो गये। 

प्रमुख खबरें

Bollywood महानायक Amitabh Bachchan मना रहे 84वां जन्मदिन, 5 दशक से कायम है सिनेमा पर राज

Delhi में सुरक्षा कड़ी, कॉजपा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद 30,000 से अधिक जवान तैनात

रूस की लैब में कर्मी की मौत पर WHO की रिपोर्ट, बीमारी की पुष्टि के लिए अतिरिक्त जांच जरूरी

Donald Trump का कवरेज रोकने वाले टीवी चैनलों पर US Justice Department ने शुरू की जांच