मुंबई: सात महीने तक लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में कराटे प्रशिक्षक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2025

महाराष्ट्र के मुंबई में सात महीने तक 12-वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक कराटे प्रशिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘वह लड़की को यह कहकर धमकाता था कि वह उसकी मां से यह झूठ बोल देगा कि वह अश्लील गतिविधियों में लिप्त है। उसने लड़की से कहा कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसकी मां को नुकसान पहुंचाएगा।’’

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस की एक टीम आरोपी के घर भेजी गई, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें

World Environmental Health Day 2026: स्वस्थ पर्यावरण तो स्वस्थ मानव, यही स्वस्थ पृथ्वी का संकल्प