मुंबई: प्रेमिका के भाई द्वारा चाकू से किए गए हमले में केईएम अस्पताल के चिकित्सक गंभीर रूप से घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2025

मुंबई के नगर निगम संचालित केईएम अस्पताल के 26 वर्षीय चिकित्सक पर एक महिला के भाई समेत तीन लोगों ने चाकू से कथित तौर पर हमला किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा, डॉ. विशाल यादव पर उनकी प्रेमिका के भाई ने हमला किया, जो अस्पताल के सीवीटीएस विभाग में काम करता है। महिला के परिजनों को हाल ही में उनके रिश्ते के बारे में पता चला था। बोइवाड़ा पुलिस थाना के अधिकारी ने बताया, “महिला के भाई फरीद खान ने अपने साथी नबील और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चिकित्सक पर चाकू से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

TVK के INDIA गठबंधन में जुड़ने से तमिलनाडु में विपक्षी मोर्चा मजबूत होगा: मणिकम टैगोर

असम में Akhil Gogoi का विधानसभा परिसर में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह जारी

मल्लिकार्जुन खरगे का बयान संवैधानिक संस्थाओं पर हमला: Shivraj Singh Chouhan

K Sudhakaran ने Kerala CM के खिलाफ बयान देने से किया इनकार, फर्जी पोस्ट की जांच मांगी