मुंबई: लोकल ट्रेन पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं, हार्बर लाइन सेवाएं प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2022

मुंबई। दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पर मंगलवार को सुबह एक लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई, जिससे हार्बर लाइन पर उपनगरीय सेवाएं प्रभावित हुईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। घटना सुबह करीब 9.40 बजे सीएसएमटी के प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तारीफ की, कहा- आपके साथ काम करना वास्तव में सौभाग्य

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पनवेल जाने वाली ट्रेन के डिब्बे की एक ट्रॉली उस समय पटरी से उतर गई, जब वह विपरीत दिशा में जा रही थी और प्लेटफॉर्म के खुले हिस्से की ओर मुड़ गई। उन्होंने बताया कि ट्रेन के 12 डिब्बों में से एक प्लेटफॉर्म के किनारे पर चढ़ गया। सुतार ने कहा, ‘‘घटना में कोई घायल नहीं हुआ।’’ उन्होंने कहा कि हार्बर लाइन पर अगले कुछ घंटों तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। यह लाइन दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से और रायगढ़ जिले में पनवेल को जोड़ती है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर