Salman Khan के घर फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया: रिपोर्ट

By रितिका कमठान | Oct 17, 2024

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में नवी मुंबई पुलिस ने हरियाणा के पानीपत से एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक का नाम सुक्खा बताया गया है जो कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का शूटर है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सलमान खान ने इस वर्ष की शुरुआत में पुलिस को बताया था कि उनका मानना ​​है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को मारने के इरादे से उनके आवास पर गोलीबारी की थी। अभिनेता का बयान इस घटना के सिलसिले में मुंबई पुलिस द्वारा यहां एक अदालत में दायर आरोपपत्र का हिस्सा है। अभिनेता ने बताया था कि जनवरी 2024 में दो अज्ञात व्यक्तियों ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर पनवेल के निकट उनके फार्महाउस में जबरन घुसने की कोशिश की थी।

सलमान खान ने पुलिस को बताया था कि 2022 में उनकी बिल्डिंग के सामने एक बेंच पर एक धमकी भरा पत्र मिला था, जबकि मार्च 2023 में उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से एक ईमेल धमकी मिली थी। पुलिस के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा गिरोह ने सलमान खान की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगभग 60 से 70 सदस्यों को तैनात किया था, ताकि उनके बांद्रा स्थित आवास, पनवेल स्थित फार्महाउस और फिल्म शूटिंग स्थलों की टोह ली जा सके। बॉलीवुड सुपरस्टार की हत्या की साजिश के बारे में विशेष जानकारी मिलने के बाद 24 अप्रैल को पनवेल टाउन पुलिस स्टेशन में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

प्रमुख खबरें

Pinarayi Vijayan Resignation | केरल में एक युग का अंत! पिनरायी विजयन ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, UDF की प्रचंड जीत से राज्य में सत्ता परिवर्तन

गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, बंगाल की जीत पर पीएम मोदी का बदले के बजाय बदलाव का संदेश | PM Narendra Modi Full Speech

UAE Missile Alert: सोमवार को दो बार बजे आपातकालीन सायरन, तनाव के बीच अधिकारी मौन

माकपा ने चुनावी नतीजों को बताया बड़ा झटका, भाजपा की बढ़त को धर्मनिरपेक्षता के लिए चुनौती करार दिया