Tiger Shroff फायरिंग केस: Mumbai Police ने आरोपियों पर लगाया सख्त MCOCA

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 27, 2026

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी से जुड़े मामले में आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की धाराएं लगाई हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी मिलने के बाद इस कानून की धाराएं जोड़ी गई हैं।

इस मामले में अपराध शाखा अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अठारह अक्टूबर की शाम जुहू इलाके में मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की थी। अभिनेता हमले में बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनका वाहन चालक और एक राहगीर घायल हो गए थे।

जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित सहयोगी अनिल पंडित को इस मामले में वांछित आरोपी बनाया गया है।

प्रमुख खबरें

Sensex और Nifty में उतार-चढ़ाव, मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

INDIA Bloc Rally: शाम 5 बजे की डेडलाइन और कड़े नियम, Delhi Police ने Ramlila Maidan के लिए तय की शर्तें

Yuvraj Singh के 12 गेंद वाले रिकॉर्ड पर Abhishek Sharma बोले, वैसी T20 बल्लेबाजी करना आसान नहीं

Maharashtra के 304 तालुकों में सूखा प्रभावित 1.5 करोड़ किसानों को मिलेंगे ₹5000