Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, क्या है ताजा अपडेट?

By अभिनय आकाश | Mar 31, 2025

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर हास्य कलाकार कुणाल कामरा के चुटकुलों को लेकर विवाद बढ़ने के बाद मुंबई पुलिस के अधिकारी सोमवार को उनके घर पहुंचे। मुंबई के हैबिटेट सेंटर में उनके विवादास्पद चुटकुलों के सिलसिले में कामरा को खार पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। पुलिस ने इससे पहले शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत के आधार पर 24 मार्च को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कामरा को दो बार समन भेजा था। कामरा के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार, एक शिकायत जलगांव शहर के मेयर ने दर्ज कराई थी, जबकि अन्य दो शिकायत नासिक के एक होटल व्यवसायी और एक व्यवसायी ने दर्ज कराई थी।

इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर ने किया Kunal Kamra का समर्थन, कहा- उनका इरादा गलत नहीं, वो देश प्रेमी

इस बीच, मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एफआईआर के सिलसिले में कामरा को अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी। न्यायमूर्ति सुंदर मोहन ने कहा कि जमानत शर्तों के साथ दी गई है और 7 अप्रैल तक प्रभावी रहेगी। कामरा ने ट्रांजिट अग्रिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने अपनी हालिया व्यंग्यात्मक टिप्पणियों के बाद मिली कई धमकियों का हवाला दिया। 

प्रमुख खबरें

दुबई से Lucknow Airport पहुंचे नेपाली युवक के पास मिला फर्जी भारतीय पासपोर्ट, गिरफ्तार

Pakistan के खिलाफ Rajnath Singh के तेवर देख बगलें झांकने लगा America, India की Defence Diplomacy ने पूरी दुनिया में छोड़ा प्रभाव

Supreme Court ने Digital Arrest पर जताई चिंता, बैंक लापरवाही पर मुआवजा देने का विचार

Love Horoscope For 29 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 29 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन