नुपुर शर्मा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हिरासत में लेने के लिए दिल्ली पहुंची मुंबई पुलिस

By अनुराग गुप्ता | Jun 17, 2022

नयी दिल्ली। भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको बता दें कि मुंबई पुलिस नुपुर शर्मा को हिरासत में लेने के लिए दिल्ली पहुंची है। ऐसे में महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल का बयान भी सामने आया। जिसमें उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली पुलिस मुंबई पुलिस की मदद करेगी। दरअसल, नुपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसको लेकर अल्पसंख्यक समुदाय नाराज है और उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। 

दिल्ली में भी दर्ज हुई थी FIR

दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन (आईएफएसओ) यूनिट ने 9 जून को नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के साथ-साथ कई अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इन तमाम लोगों पर नफरत भरे संदेश के माध्यम से माहौल खराब करने का आरोप है। इनकी वजह से सार्वजनिक शांति बनाए रखने में मुश्किल हो रही थी। 

इसे भी पढ़ें: प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी की बेटी ने कहा, मुसलमानों को बिना वजह किया जा रहा बदनाम 

गौरतलब है कि नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर देशभर में प्रदर्शन हुए। इसके साथ ही खाड़ी देशों ने भी सवाल खड़े किए। जिसका भारत सरकार ने करारा जवाब दिया। इसके अलावा नुपुर शर्मा को भाजपा ने पार्टी ने निलंबित कर दिया। इस दौरान भाजपा ने एक बयान जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। हालांकि नुपुर शर्मा ने आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर माफी मांग ली थी।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।