Mumbai Police वेतन घोटाला: 10 फर्जी कर्मचारियों के नाम पर 6.41 करोड़ रुपये जारी, पांच पर मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 05, 2026

मुंबई, चार अगस्त मुंबई पुलिस बल में वर्ष 2019 से 2020 के बीच 10 फर्जी कर्मचारियों के नाम पर 6.41 करोड़ रुपये वेतन के रूप में जमा किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वेतन रिकॉर्ड के स्थानांतरण के दौरान यह अनियमितता सामने आई।

अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकी में दर्ज फर्जी कर्मचारियों के नाम रामदास भोगले, सुधाकर कदम, सरजू यादव, भागवत भोसले, गुणाजी खावकर, महादेव हलदणकर, राजेंद्र सोनार, उत्तम थोराट, सूर्यकांत पाटिल और पांडुरंग कदम हैं। कथित घोटाले के समय पदस्थ रहे पांच अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, प्राथमिकी में जिन लोगों के नाम शामिल हैं, उनमें पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रामकिशन गोस्वामी, नागेश तलवाडेकर और विजया चव्हाण, हेड क्लर्क अजय राठौड़ तथा वरिष्ठ क्लर्क अमोल मेश्राम शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Gwalior में पुलिस ने बांग्लादेशी होने के शक में 13 लोगों को हिरासत में लिया

PM Modi टिप्पणी मामला: Noida लड़की के खिलाफ शिकायत वापस ली गई, अधिवक्ता ने वापस लिए केस

actor Pradeep Rawat का 74 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

NEET परीक्षा सुरक्षा पर Supreme Court में केंद्र का हलफनामा, कार्यबल के सुधारों की दी जानकारी