मुंबई में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भारी बारिश से भूस्खलन, यातायात बाधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2020

मुम्बई। उपनगर कांदिवली में पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग (डब्ल्यूईएच) पर मंगलवार सुबह भूस्खलन से पश्चिमी उपनगर से दक्षिणी मुम्बई की ओर यातायात बाधित रहा। दमकल नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमें सुबह करीब सात बजे अली यावर जंग मार्ग (पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग) पर मलबा होने की जानकारी देने के लिए फोन आया।’’ डब्ल्यूईएच एक प्रमुख मार्ग है, जो दहिसर से मुम्बई में उपनगरीय बांद्रा तक फैला है। 

इसे भी पढ़ें: UP में झमाझम बरसा पानी, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश की जताई संभावना ! 

दमकल नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण की ओर जाने वाले यातायात को दूसरी ओर परिवर्तित कर दिया गया है और सड़क से मलबा हटाने का काम जारी है। मुम्बई और उसके निकटवर्ती इलाकों में सोमवार रात से ही भारी बारिश जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले दो दिनों तक ऐसे ही भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup

Delhi में प्याज की कीमतों से बड़ी राहत! अब 35 रुपये/किलो में मिलेगा, Kanda Express रवाना

बॉर्डर, चिकननेक, जिनपिंग की संभावित भारत यात्रा...डोभाल ही चीन दौरे पर क्यों भेजे जा रहे? उपराष्ट्रपति हान झेंग से की मुलाकात