मुंबई में कई जगह बारिश, देरी से चल रही ट्रेनें; कई इलाकों में जलभराव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2021

मुंबई। मुंबई एवं इसके उपनगरों में कई जगहों पर शुक्रवार सुबह से भारी बारिश हुई जिसके कारण कई स्थानों में पटरियों पर जलजमाव होने से लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मध्य रेलवे की मुख्य लाइन के साथ हार्बर लाइन पर भी उपनगरीय ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 20 से 25 मिनट की देरी से चल रही हैं। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लोकल ट्रेन सेवा सिर्फ स्वास्थ्य एवं आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मियों के लिए चल रही है। आम यात्रियों को अभी लोकल ट्रेनों में सफर की अनुमति नहीं है। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है लेकिन इसके उपनगरों में अधिक बारिश की सूचना है। तीन घंटे के दौरान, सुबह सात बजे तक मुंबई में 36 मिमी बारिश हुई जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 75 मिमी और 73 मिमी बारिश हुई।

मध्य रेलवे मुंबई महानगरीय क्षेत्र में चार अलग-अलग उपनगरीय कॉरिडोर पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं चलाता है। महामारी के प्रकोप से पहले यह 1,700 से अधिक उपनगरीय सेवाओं का संचालन करता था और रोजाना 40 लाख से अधिक यात्री इनमें सफर करते थे। बहरहाल, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी वर्षा का और शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर बहुत अधिक भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया था।

प्रमुख खबरें

Congress बनी नाराज फूफा, BJP बोली- UPI और Digital Payment पर फैलाया जा रहा है Fake Narrative

Gulzar Singh Suicide Case: पंजाब पुलिस की SIT जांच पर सवाल, हाई कोर्ट मांगी स्टेटस रिपोर्ट

UCC पर रुख तय करने से पहले कानून की समीक्षा करेगी JD(U), Nitish Kumar ने बुलाई बैठक

Trinetra Ganesh Temple: Ranthambore के Trinetra Ganesh को चिट्ठी लिखकर अपनी मनोकामना भेजते हैं श्रद्धालु